Saturday 23 May 2020

Gayatri Devi - Rajmata of Jaipur !! राजमाता - गायत्री देवी - जयपुर ||


|| राजमाता - गायत्री देवी - जयपुर जिन्होंने नारी सशस्त्रीकरण को बढ़ावा दिया || दुनिया की कुछ सबसे खूबसूरत नारियो में से एक ||

इंदिरा गांधी के खिलाफ खड़ी हो गई थी ये महारानी, जाना पड़ा था तिहाड़ जेल

पिंकसिटी जयपुर की चर्चा के साथ ही महारानी गायत्री देवी के नाम का भी जिक्र जरूर होता है। वे देश की सबसे खूबसूरत महारानियों में शामिल एक ताकतवर महारानी मानी जाती थीं। 23 मई को उनके जन्म दिवस के मौके पर बता रहा है उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें। क्यों इंदिरा गांधी के खिलाफ खड़ी हुई ये महारानी...

- 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल महारानी गायत्री देवी ने विरोध किया था।
- इसके बाद इंदिरा ने आयकर विभाग से राजघराने की आय और संपत्ति की जांच का आदेश दिया।
- सेना की मदद से आयकर विभाग ने राजस्थान में उनके पैलेस में खुदाई की ताकि छुपा खजाना मिल जाए। तीन महीने बाद ये कार्य रुका।’
- इसके लिए गायत्री देवी को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था। इस दौरान वे करीब 6 महीन जेल में रहीं।
- इसका जिक्र गायत्री देवी ने अपनी आत्मकथा "अ प्रिंसेस रिमेंबर्स’ में किया था।
- इस घटना को उस वक्त इंटरनेशनल मीडिया ने भी कवर किया था।
- बतां दें कि इंदिरा गांधी और महारानी गायत्री देवी बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ीं थीं।
- वे कुछ वक्त के लिए रविंद्र नाथ टैगोर के पथा भवन की स्टूडेंट भी रहीं।

कौन थीं गायत्री देवी ?

- 9 मई 1940 को जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय से गायत्री देवी की शादी हुई थी। वे मानसिंह की तीसरी पत्नी थीं।
- महारानी गायत्री देवी को बाद में राजमाता की उपाधि दी गई।
- 1962 में वे जयपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं और कुल दो लाख 46 हजार 516 वोटों में से एक लाख 92 हजार 909 वोट हासिल कर एक रिकॉर्ड कायम किया।
- महारानी इतनी खूबसूरत थीं कि प्रसिद्ध 'वोग मैग्ज़ीन' ने उन्हें दुनिया की दस सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शुमार किया था।
- उनकी शिक्षा लंदन और स्विट्‌जरलैंड में हुई थी।

12 साल की उम्र में किया था शिकार

- महारानी ने महज 12 साल की उम्र में बघेरे का शिकार किया था।
- उनके बचपन का नाम आयशा था। उनका जन्म लंदन में हुआ था।
- उनके पिता का नाम महाराजा जीतेंद्र नारायण और माता का नाम इंदिरा राजे था।

For More Photos, Posts and Details Please Visit: Unseen India !!

No comments:

Post a Comment